फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पपला गुर्जर गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार, कंपनी के मैनेजर को मारने की थी साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
- नूंह सीआईए ने किया खुलासा, कार व एक लाख रुपये बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। सीआईए की टीम ने शुक्रवार को अवैध हथियारों की खेप के साथ पकड़े गए दो युवकों से पूछताछ के बाद तीन और बदमाशों को गिरफ्तार किया है। रविवार सुबह तीनों बदमाश जयपुर के हथियार तस्करों से नूंह में पिस्तौल और तमंचा खरीदकर बावल आईएमटी स्थित एक कंपनी मैनेजर की हत्या की योजना बना रहे थे। नूंह सीआईए की टीम ने तीनों आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपये नकद और ब्रेजा कार बरामद की है। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि तीनों आरोपी पपला गुर्जर से जुड़े हुए हैं, जो राजस्थान और हरियाणा में अपराधों के लिए कुख्यात है।

नूंह सीआईए (क्राइम इनवेस्टिगेशन एजेंसी) प्रभारी जंगशेर ने बताया कि शनिवार को फिरोजपुर झिरका सीमा क्षेत्र में जयपुर के रहने वाले हथियार तस्कर आकिल और सलीम सात पिस्टल, छह तमंचा और 13 मैगजीन सहित पकड़े गए थे। जिन्हें कोर्ट में पेश कर छह दिन की रिमांड पर लिया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि अवैध हथियारों को गांव बोरवाल व ठोठवाल जिला रेवाड़ी के रहने वाले रवि, संदीप और वीर सिंह को नूंह में तय सौदे के मुताबिक सौंपेंगे। जिनसे एक पिस्तौल 25 हजार रुपये और तमंचा 12 हजार रुपये में खरीदने का सौदा तय हुआ था। योजना के मुताबिक रवि, संदीप और वीर सिंह एक कार से हथियार खरीदने के लिए तावडू रोड पर पहुंचे, जिन्हें आकिल और सलीम की गिरफ्तारी का पता नहीं था। इस तरह से तीनों को पुलिस ने दबोच लिया। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से एक लाख रुपये नगद और एक ब्रेजा कर बरामद हुई है।
विज्ञापन


कंपनी के मैनेजर को मारने की थी साजिश
पुलिस के मुताबिक बावल आईएमटी में एक कंपनी मैनेजर से प्लॉट खरीद में सवा करोड़ रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था। खरीदे जाने वाले अवैध हथियारों से तीनों ने कंपनी मैनेजर की हत्या की योजना बनाई थी। पकड़े गए आरोपियों में से संदीप पर पहले ही हत्या समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं, जो हत्या के एक मामले में फिलहाल जमानत पर बाहर है।


मध्य प्रदेश से आए थे हथियार
सीआईए प्रभारी ने बताया कि तस्कर मध्य प्रदेश से अवैध हथियार खरीद कर लाए थे। जल्द ही पुलिस मध्य प्रदेश के ठिकाने पर भी दबिश देगी। फिलहाल अवैध हथियार मामले में पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जो सभी रिमांड पर हैं। इसके अलावा पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपी राजस्थान और हरियाणा में आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्यात पपला गुर्जर गैंग से जुड़े हैं।
विज्ञापन

नूंह और आसपास के क्षेत्रों में अपराधियों के नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में यह एक बड़ी सफलता है। सीआईए की सतर्कता और प्रभावी कार्रवाई से न केवल एक बड़ी साजिश विफल हो गई है, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा के प्रति जनता का भरोसा भी मजबूत हुआ है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि अन्य संभावित षड्यंत्रकारियों का भी खुलासा हो सके।- पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें