फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईटीआई और ओपन स्कूल छात्रों पर भी लागू हुआ त्रिभाषा फॉर्मूला

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन भाषाएं पास करना अनिवार्य, सात विषयों का होगा अध्यन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अहम बदलाव किए हैं। अब दसवीं के समकक्ष प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए छात्रों को तीन भाषाएं हिंदी, इंग्लिश और एक वैकल्पिक भाषा पास करना अनिवार्य होगा। यह नया नियम केवल नियमित स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आईटीआई और ओपन स्कूल के छात्रों पर भी समान रूप से लागू किया गया है।

कक्षा 9 में यह नियम सत्र 2025-26 से लागू किया जाएगा, जबकि कक्षा 10 में इसे 2026-27 से पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत अब छात्रों को कुल सात विषय पढ़ने होंगे। इसके साथ ही रिजल्ट तैयार करने के तरीके में भी बदलाव किया गया है। पहले जहां बेस्ट फाइव फॉर्मूला लागू था, वहीं अब बेस्ट सिक्स के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा, जिससे छात्रों को एक अतिरिक्त विषय में सुधार का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


नई नीति के तहत छात्रों को संस्कृत, उर्दू या पंजाबी में से किसी एक भाषा का चयन करना जरूरी होगा। इसका उद्देश्य छात्रों की भाषा ज्ञान को बढ़ाना और उन्हें बहुभाषी बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना है। खासकर आईटीआई के वे छात्र, जो आठवीं के बाद समकक्ष योजना के तहत दसवीं की पढ़ाई करते हैं, अब उन्हें भी तीन भाषाओं में पास होना होगा। इससे उनकी शैक्षणिक योग्यता और प्रतिस्पर्धा क्षमता को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। ओपन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए भी यही नियम लागू कर दिए गए हैं, ताकि सभी छात्रों के लिए एक समान शिक्षा ढांचा तैयार हो सके।
विज्ञापन


कंपार्टमेंट और सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे छात्रों को असफल होने की स्थिति में दोबारा मौका मिलता रहेगा। इसके अलावा वोकेशनल ट्रेड का लाभ भी पहले की तरह जारी रहेगा, जिससे छात्र अन्य विषयों में कमी होने पर समायोजन कर सकें। दिव्यांग छात्रों को विशेष छूट देते हुए तीन में से केवल दो भाषाएं पास करने का विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें