अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैनेजमेंट रिसर्च (आईआईएचएमआर) ने लीड नॉलेज इंस्टीट्यूशन (एलकेआई) पहल के तहत एक समझौता ज्ञापन किया है। इस एमओयू के माध्यम से दोनों संस्थानों ने रणनीति साझेदारी को औपचारिक रूप दिया है।
आईपीयू के कुलसचिव डॉ. कमल पाठक ने कहा कि यह साझेदारी अकादमिक विशेषज्ञता को नीतिगत ढांचे के साथ एकीकृत कर मजबूत स्वास्थ्य प्रणालियों और सूचित शासन को बढ़ावा देती है। नीति आयोग के स्टेट सपोर्ट मिशन (एसएसएम) की स्वास्थ्य प्राथमिकता के अनुरूप यह सहयोग साक्ष्य-आधारित नीति, क्षमता निर्माण और स्वास्थ्य अनुसंधान को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है।