फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्रुखनगर में केएमपी पर दो हादसों में तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- कैंटर और ट्राला की टक्कर में चालक-कर्मचारी की गई जान, कंटेनर की टक्कर से सहायक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर क्षेत्र में केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। दोनों मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ फर्रुखनगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने हादसों में शामिल वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पहले हादसे में फरीदाबाद निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी आरके टेंपो नाम से ट्रांसपोर्ट फर्म है। 17 अगस्त को उनकी कैंटर में सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रेसवेल टूल्स एंड कंपोनेंट्स से माल लोड कर सोनीपत के खरखौदा भेजा गया था। कैंटर को मथुरा निवासी विशाल चला रहा था और उसके साथ कंपनी कर्मचारी कृष कुमार निवासी भोजपुर, बिहार भी था। 18 अगस्त शाम करीब 5:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि पटौदी रोड अंडरपास के ऊपर केएमपी पर कैंटर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। दोनों को सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया कि ट्राला चालक ने वाहन को एक्सप्रेसवे के बीच में बिना रिफ्लेक्टर, इंडिकेटर और चेतावनी संकेत के खड़ा किया था। इसी दौरान कैंटर ट्राला से टकरा गया। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

दूसरे हादसे में मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी घनश्याम सिसौदिया ने शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त सुबह करीब चार बजे कैंटर चालक अरुण ने फोन कर हादसे की जानकारी दी। केएमपी पर पटौदी रोड के पास लखन सिसौदिया लघुशंका के लिए वाहन से उतरकर सड़क किनारे जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

कोट-
दोनों मामलों में शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। कंटेनर और अन्य वाहनों को कब्जे में लिया गया है। ट्राला मालिक को नोटिस देकर चालक को पेश करने के निर्देश दिए जाएंगे। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। -बलवंत सिंह, जांच अधिकारी, फर्रुखनगर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें