फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, ऐसे पहुंचे थे ट्रैक के पास

Tue, 16 Aug 2022 02:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। तीन एक साथ रहकर गढ़ी गांव में कारपेंटर का काम करते थे। 15 अगस्त की छुट्टी का दिन होने के नाते तीनों घूमने ट्रैक के पास आए थे। यहां ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर सोमवार को छुट्टी होने के चलते गढ़ी में रहने वाले तीन युवक रेलवे ट्रैक पर घूमते हुए ट्रेन की चपेट में आए और मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। तीनों युवक कारपेंटर का काम करते थे। ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। 
विज्ञापन


जीआरपी के थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि मूल रूप से बिजनौर (उत्तर प्रदेश) निवासी फैजान अहमद, आदिल व साहुल कारपेंटर का काम करते थे और इन दिनों वह तीनों गढ़ी में काम कर रहे थे। बीते सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में उनके काम की छुट्टी थी। 

तीनों युवक घूमने के लिए एक साथ निकले थे और वे रेलवे ट्रैक पर चले गए। अप लाइन पर एक पैसेंजर ट्रेन दिल्ली से रेवाड़ी की ओेर जा रही थी, जिससे बचने के लिए वह डाउन ट्रैक पर चले गए। डाउन ट्रैक पर आ रही रेवाड़ी से दिल्ली की ओर जा रही डीएमयू की तरफ तीनों ने ध्यान नहीं दिया और तीनों की उक्त ट्रेन की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन


मौके पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी टीम को मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मंगलवार को तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें