फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क हादसों में तीन साल की बच्ची समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में एक व्यक्ति का पैर टूटा, पुलिस मामले की जांच कर रही
विज्ञापन



फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में हुए तीन सड़क हादसों में तीन साल की बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवारों की शिकायत के आधार पर पालम विहार, मानेसर और गुरुग्राम सिटी थाने में चालकों के खिलाफ 16 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
भिवानी के बढ़सी गांव निवासी जयपाल की तीन साल की बेटी हिना 12 नवंबर की शाम को घर के बाहर गली पार कर रही थी, इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी और चालक बाइक समेत मौके से भाग गया। जयपाल का आरोप है कि उन्होंने 12 नवंबर को हादसे के बारे में शिकायत दी थी और पुलिस 15 नवंबर को मामले के बारे में जानकारी लेने पहुंची। पुलिस ने चार दिन बाद पालम विहार थाने में 16 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्ची को टक्कर मारने वाली बाइक की पहचान की है।
विज्ञापन

मानेसर गांव निवासी रविंद्र यादव के पिता बाबूलाल को 11 नवंबर की सुबह मानेसर बस स्टैंड पर एक कैंटर ने टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। मानेसर थाने की पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर कैंटर की पहचान की है। वहीं, सूर्या विहार निवासी धर्मपाल ने बताया कि 16 नवंबर को खेत जाने के लिए बाइक से निकले थे। सिद्धेश्वर चौक के पास एक ट्रैवलर बस चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। वाहन का टायर लगने से धर्मपाल बाइक समेत गिर गए और उनका एक पैर टूट गया और शरीर पर भी चोटें आईं।
विज्ञापन


वर्जन
तीनों सड़क हादसों में वाहनों के नंबर के आधार पर चालकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही चालकों को गिरफ्तार करके मामलों में आगामी कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें