फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ठंड की आहत...सुबह कोहरा और शाम को चल रहीं सर्द हवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मानेसर। मिलेनियम सिटी में अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। सुबह और शाम के समय लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है, जिसके चलते लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है। वहीं, दोपहर में तेज धूप निकलने से मौसम में हल्की गर्माहट बनी रहती है, हालांकि ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।
मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।
विज्ञापन

10 डिग्री तक गिर सकता है पारा
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे शहर में ठिठुरन और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को शहर में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। कोहरे के कारण सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता (विजिबिलिटी) कम हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और लोगों को सुबह व देर शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें