फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोन 2 व सेक्टर 109 में निगम ने ध्वस्त किए अवैध निर्माण

विज्ञापन
सेक्टर-109 में अवैध रूप से विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी में बने मकानों को तोड़ती हुई नगर निगम की - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुुरुग्राम। अवैध निर्माण व कॉलोनियों के खिलाफ नगर निगम गुुरुग्राम की अतिक्रमण शाखा द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जोन-2 क्षेत्र में निगम की टीम ने अवैध निर्माण व अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 3 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया तो सेक्टर-109 में भी अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी में तोड़फोड़ की गई। उक्त कार्रवाई सहायक अभियंता नरेश कुमार व कनिष्ठ अभियंता अश्विनी नेहरा की टीम ने की।
विज्ञापन

पहले से ही नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम को जोन-2 में अवैध निर्माण व शासकीय जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत मिल रही थी। इस पर निरीक्षण भी किया गया था जबकि निहाल कॉलोनी में सीएम विंडो के माध्यम से भी शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके बाद शुक्रवार को निगम की टीम बुल्डोजर व अपने पूरे दस्ते के साथ कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। इस दौरान निहाल कॉलोनी में 3 अनधिकृत निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही द्वारका एक्सप्रेस-वे स्थित सेक्टर-109 में सीएम फ्लाइंग के साथ मिलकर निगम की टीम ने अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में पीला पंजा चलाया।
टीम ने सेक्टर 109 में रॉयल स्कूल के पास अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में तोड़फोड़ की तथा 2 निर्माणाधीन स्ट्रक्चरों को भी ध्वस्त कर दिया। किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने निगम की सीमा में किसी भी प्रकार के अनधिकृत निर्माण और अवैध कॉलोनाइजेशन के खिलाफ कार्रवाई के लिए सहायक अभियंताओं के नेतृत्व में जोनवाइज चार इनफोर्समेंट टीमों का गठन किया है। सहायक अभियंताओं को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें