फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड लाइसेंस रिन्यू न कराने पर 12 दुकानों को निगम ने किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। चालू वित्तीय वर्ष जल्दी ही समाप्त होने वाला है, जिसको देखते हुए नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली व ट्रेड लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए अभियान चला रहा है। इसी क्रम में निगम के टैक्सेशन डिपार्टमेंट की तरफ से शुक्रवार को जोन-4 इलाके में ट्रेड लाइसेंस रिन्यू न कराने पर 12 दुकानों को सील कर दिया गया। निगम की टीम ने उक्त कार्रवाई सोहना रोड स्थित रहेजा व आईएलडी शॉपिंग मॉल में की। इस दौरान दुकान संचालकों में अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से नगर निगम द्वारा ट्रेड लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए दुकान संचालकों व व्यापारियों को आगाह किया जा रहा है। बावजूद इसके लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए प्रतिष्ठान संचालक आगे नहीं आ रहे हैं। ऐसे में निगम के द्वारा बड़े प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जोनल टैक्सेशन ऑफिसर-4 की अगुवाई में टीम सोहना रोड स्थित रहेजा व आईएलडी मॉल पहुंची, जहां टीम ने 12 दुकानों को सील कर दिया। मालूम हो कि नगर निगम गुरुग्राम की सीमा में किसी भी प्रकार के व्यवसाय के लिए हरियाणा नगर निगम अधिनियम-1994 के तहत ट्रेड लाइसेंस लेना अनिवार्य है। नगर निगम गुरुग्राम ट्रेड लाइसेंस के प्रति लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है।
इन दुकानों को किया सील
शुक्रवार को जिन दुकानों को सील किया गया, उनमें पैराडाइज बिरयानी, क्लोड स्पा, सिग्नेचर स्पा, द रॉयल, रॉयल गोल्ड, रोज गोल्ड, गोल्डन स्पा, अलकॉर स्पा, अरियाना स्पा, बॉडी एंड सोल स्पा, ऑरचिड तथा रेड ऑरचिड स्पा आदि शामिल हैं। यह कार्रवाई जोनल टैक्सेशन ऑफिसर-4 देवेंद्र कुमार की टीम व टैक्सेशन इंस्पेक्टर पंकज सलूजा व अन्य कर्मचारियों ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें