फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बारिश के चलते नगीना में तीन मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
7 अगस्त की रात लगातार बारिश से वार्ड-9 में हुआ नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। लगातार बारिश के चलते नगीना गांव के वार्ड नंबर नौ स्थित एक ही मोहल्ले में तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। 7 अगस्त की देर रात हुई तेज बारिश के कारण महेंद्र, जितेंद्र और राजू के मकानों की दीवारों और छतों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि मकान पूरी तरह ढहने से बच गए, लेकिन उनकी हालत को लेकर पीड़ित परिवारों में डर का माहौल है। पीड़ित महेंद्र ने बताया कि लगातार बारिश के कारण उनके मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। दीवारों में दरारें आने और छत के प्रभावित होने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। पीड़ित परिवार जल्द ही प्रशासन के समक्ष लिखित शिकायत देकर आर्थिक सहायता की मांग करेंगे। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो अन्य मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन


लिखित शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई

नगीना के तहसीलदार रवि तंवर ने कहा कि बारिश से प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को मकान में हुए नुकसान का विवरण देते हुए लिखित शिकायत प्रशासन को देनी होगी। इसके बाद नुकसान का आकलन कर नियमानुसार राहत एवं सहायता राशि दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें