फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अवैध शराब बेचते युवक को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। बिछौर थाना पुलिस ने नहेदा गांव में अवैध शराब बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 128 पव्वे देसी शराब, 35 बीयर की बोतल और 42 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की है। जानकारी के मुताबिक बिछौर पुलिस अपराध की जांच के सिलसिले में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नहेदा निवासी युसुफ पुत्र इसराइल अपने मकान के सामने अवैध शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति मकान से निकलकर भागने लगा, जिसे कर्मचारियों की मदद से पकड़ लिया गया। जांच अधिकारी ललित ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें