फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: अप्पू घर की ठगी की जांच में शामिल हुए तीन निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



गुरुग्राम। सेक्टर 29 में बने अप्पू घर के निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी के मामले में एसआईटी की ओर से जांच चल रही है। जांच के दौरान सोमवार को कंपनी के निदेशक जांच में शामिल हुए। पूछताछ के बाद उनको छोड़ दिया गया है। एसआईटी प्रभारी संजीव बल्हारा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। इलग-अलग दर्ज मामलों में रोजाना किसी न किसी को बुलाया जाता है। उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार धोखाधड़ी मामले में अप्पू घर के तीन निदेशकों से पूछताछ की गई है। इसमें ज्ञान विजेश्वर, मोनी और रोविन विजेश्वर शामिल है। पुलिस ने तीनों निदेशकों को नोटिस देकर थाने में तलब किया था। पूछताछ करके छोड़ दिया गया। अप्पू घर के तीन निदेशकों को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद उनको छोड़ दिया। उन्होंने इनकी गिरफ्तारी से इंकार किया। जबकि अप्पू घर के 1245 निवेशकों में पुलिस द्वारा तीन निदेशकों की गिरफ्तारी से खुशी जाहिर कर रहे थे।
विज्ञापन


निवेशकों ने कहा कि तीन निदेशकों के खिलाफ 1245 लोगों से 1500 करोड़ रुपये की ठगी है। निवेशकों ने अप्पू घर के मॉल और मल्टीप्लेक्स प्रोजेक्ट में दुकानें दस साल पहले खरीदी थी। लेकिन आज तक न तो प्रोजेक्ट पूरा हुआ है न ही खरीदारों के पैसा लौटाए गए। इसको लेकर निवेशकों की ओर सेक्टर-29 पुलिस थाना में अप्पू घर के तीनों निदेशकों के खिलाफ 40 से अधिक एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 409, 420, 467. 468,471 आईपीसी दर्ज किया है। इस धोखाधड़ी की जांच की एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन




पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर निवेशकों की ओर से कई बार प्रदर्शन किए गए। जिसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई। इस मामले में पुलिस आयुक्त से भी गुहार लगाई थी। जिसके बाद सेक्टर-29 थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में तीन निदेशकों से पूछताछ कर छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें