फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छाईं हरियाणा की तीन बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हीना ने दूसरा व गुरुग्राम की गीतिका ने पाया तीसरा स्थान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में 22 से 24 जून तक आयोजित 23वीं नेशनल जूनियर अंडर-20 फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा की बेटियों ने दमदार प्रदर्शन किया। इस दौरान 800 मीटर महिला जूनियर रेस में हरियाणा की तीन खिलाड़ियों ने टॉप आठ में जगह बनाई है।



प्रतियोगिता में प्रतीक्षा यादव (उत्तर प्रदेश) ने पहला स्थान प्राप्त किया। हरियाणा की हीना ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि गीतिका दहिया तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा हरियाणा की छोटी देवी सातवें स्थान पर रही। गीतिका दहिया गुरुग्राम की रहने वाली हैं, जो प्रयागराज में आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीतिका दहिया की मां मुक्ता लांबा ने बताया कि गीतिका भोपाल में साई से प्रशिक्षण ले रही हैं। वर्ष 2023 में भी गीतिका ने एसजीएफआई में गोल्ड मेडल जीता था। आगे भी बेहतर करने के लिए वह दिन-रात मेहनत कर रही है। इस दौरान गीतिका के प्रशिक्षक भी उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए तैयार रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें