फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणा स्कूल गेम्स एथलेटिक्स में गुरुग्राम की तीन बेटियों ने जीते तीन पदक

विज्ञापन
हरियाणा स्कूल गेम्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ी। प्रशिक्षक
विज्ञापन
- पहले ही दिन जिले के खाते में आया एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा स्कूल गेम्स की राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गुरुग्राम की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही दिन तीन पदक अपने नाम किए। 100 मीटर दौड़ के मुकाबलों में जिले की खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक हासिल किए।
अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गुरुग्राम की इशिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ग में अदिति ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जिले की टीम को प्रतियोगिता के शुरुआती दिन ही बड़ी सफलता मिली। वहीं, अंडर-14 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनिका ने शानदार दौड़ लगाते हुए कांस्य पदक हासिल किया। कम उम्र में राज्य स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतकर अनिका ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

पहले दिन के मुकाबलों के बाद गुरुग्राम की बालिका एथलेटिक्स टीम के खाते में कुल तीन पदक हो गए हैं। इनमें एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से टीम, प्रशिक्षकों और खेल विभाग में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग के एईओ जगदीश अहलावत ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पहले ही दिन तीन पदक जीतना जिले के लिए गौरव की बात है। इशिका का स्वर्ण पदक जीतना विशेष रूप से उत्साहजनक है। अदिति और अनिका ने भी शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें