पुन्हाना। उपमंडल के ऐंचवाड़ी गांव के जंगलों में पुलिस ने कार्रवाई कर तीन गोवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। हालांकि दबिश के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार टीम गश्त के दौरान लुहिंगा कलां गांव के बस अड्डे पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि लुहिंगा कला गांव निवासी भूरा, सकील और दीन मोहम्मद अवैध रूप से गोवंश की तस्करी और गोकशी के लिए उन्हें जंगल में बांधा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ऐंचवाड़ी के जंगलों में दबिश दी। पुलिस को मौके पर तीन गोवंश बंधे हुए मिले, जबकि आरोपी घनी किकर झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल गोवंश को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित नजदीकी गोशाला में भिजवा दिया। सदर थाना पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। संवाद