फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महाविद्यालय की टूटी दीवार से परिसर में अव्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद इसे दोबारा नहीं बनाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नगीना। नगीना स्थित महाविद्यालय की टूटी दीवार को लेकर प्रशासनिक उदासीनता सामने आई है। जानकारी के अनुसार, 9 मार्च 2024 को महाविद्यालय की दीवार को पार्किंग व्यवस्था के लिए तोड़ा गया था लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद इसे दोबारा नहीं बनाया गया है।
इससे महाविद्यालय प्रशासन और छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बताया जाता है कि सितंबर 2024 में हरियाणा सरकार द्वारा शहीद हसन खां मेवाती के शहीदी दिवस को राज्यस्तरीय कार्यक्रम के रूप में मनाया गया था। उस दौरान पार्किंग की व्यवस्था के लिए महाविद्यालय की दीवार को गिरा दिया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी दीवार के पुनर्निर्माण की ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य जय प्रकाश ने इस संबंध में कई बार प्रशासन को लिखित रूप से अवगत कराया है, लेकिन अभी तक उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्राचार्य का कहना है कि टूटी दीवार के कारण महाविद्यालय परिसर में अव्यवस्था बनी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दीवार के अभाव में बाहरी लोगों का बिना रोक-टोक परिसर में प्रवेश हो रहा है, जिससे गैर-कानूनी गतिविधियों की आशंका भी बढ़ गई है। छात्र-छात्राओं और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। महाविद्यालय प्रशासन ने मांग की है कि जल्द से जल्द दीवार का निर्माण कराया जाए, ताकि परिसर की सुरक्षा बहाल हो सके और शैक्षणिक वातावरण प्रभावित न हो। वहीं जब मामले को लेकर विभागीय अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो बार-बार फोन करने पर भी एसडीओ व एक्सईएन का फोन नहीं उठ जिसके कारण बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें