फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गांव बढ़ा में करंट लगने से तीन घायल, तीन भैंसों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बढ़ा में करंट हादसा: तीन लोग को लगा करेंट, तीन भैंसों की मौत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। थाना सदर क्षेत्र के गांव बढ़ा में बिजली के पोल से करंट फैलने से हादसा हो गया। करंट लगने से तीन लोग घायल हो गए है। वहीं तीन भैंस की मौत हो गई है। जीवन (82), चरण सिंह (45) और विरामजीत सिंह (42) करंट से घायल हुए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बिजली लाइन में आई खराबी के बाद पोल में करंट दौड़ गया, जिससे आसपास मौजूद लोग और पशु चपेट में आ गए।
विज्ञापन

घटना के बाद हड़कंप मच गया और 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। घायल व्यक्तियों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में भी ढीले तारों और झूलते पोलों की शिकायत की गई थी, मगर सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने हादसे की जांच, दोषियों पर कार्रवाई और खराब बुनियादी ढांचे के तत्काल सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें