फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मां का आरोप-शादी के बाद से ही बेटे ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह की घाटी में रविवार को टावर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक युवक की मां की शिकायत पर नूंह सदर थाना पुलिस ने युवक के ससुर, साढू व बिचौलिये के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मृतक युवक की मां जाईदा निवासी बावला तावडू ने बताया कि उसके बेटे तालीम की शादी जनवरी 2024 में गांव ओधरा माचा, किशनगढ़ अलवर निवासी ईसब की पुत्री धोली से हुई थी। शादी के बाद से ही तालीम के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे और जब भी वह अपनी पत्नी को लेने ससुराल जाता था तो उसके साथ वहां मारपीट की जाती थी। उसके ऊपर चोरी का आरोप लगाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उसकी पत्नी को उसके साथ नहीं भेजा जाता था। पिछले करीब 7-8 माह से तालीम अपनी ससुराल में ही रह रहा था। शनिवार को उसने अपने पिता के पास फोन किया कि उसका ससुर ईसब, साढू अरफीक और बिचौलिया साहबुदीन उसकी पत्नी को उसके साथ नहीं भेज रहे हैं, वह उनके अत्याचार से परेशान हो चुका है। इसके बाद तालीम अपनी ससुराल से चल दिया और रास्ते में उसने एक वीडियो बनाकर आरोपियों पर इलजाम लगाए तथा कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद उसने नूंह घाटी में एक टावर पर फांसी से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

नूंह सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें