फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राजस्व अधिकारियों को कार्य समय से करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने किया गुरुग्राम तहसील कार्यालय का निरीक्षण, पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया का लिया जायजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उपायुक्त (डीसी) अजय कुमार ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया और पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने रजिस्ट्री प्रक्रिया के सभी चरणों को बारीकी से परखा और अधिकारियों से इसकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीसी ने कहा कि यह प्रणाली नागरिकों के लिए सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को कार्य समय से करने के निर्देश दिए हैं।

अजय कुमार ने कहा कि पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली से अब रजिस्ट्री कराने वाले नागरिकों को लंबी कागजी प्रक्रिया से मुक्ति मिलेगी। डिजिटल माध्यम से रजिस्ट्री होने से दस्तावेजों की सुरक्षा, ट्रैकिंग और रिकॉर्ड प्रबंधन अधिक सुगम हो गया है। हरियाणा सरकार की प्राथमिकता है कि हर विभाग में ई-गवर्नेंस और पारदर्शिता को बढ़ावा दिया जाए, ताकि नागरिकों को तेज, सुरक्षित और सरल सेवाएं प्राप्त हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने नायब तहसीलदार सुरेंद्र को निर्देश दिए हैं कि तहसील में आने वाले किसी भी नागरिक को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री या अन्य राजस्व कार्यों के लिए आने वाले लोगों को उचित मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि कार्यालय में स्वच्छता, अनुशासन और नागरिक सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें