फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीपुर गांव के सरपंच हत्याकांड मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अलीपुर गांव के सरपंच मनोज की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो इनामी व उनके एक अन्य साथी समेत कुल तीन आरोपियों को सेक्टर-40, सेक्टर-17 व सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। आरोपियों के कब्जे से पांच पिस्टल, चार कट्टा, 36 कारतूस, दो मोबाइल फोन व 1 वाई-फाई डोंगल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अशोक राठी की हत्या का बदला लेने के लिए मनोज सरपंच की हत्या की बात कबूल की है। आरोपियों के मुताबिक अपने साथियों के कहने पर उन्होंने मनोज सरपंच की हत्या की थी। इससे पहले मनोज सरपंच हत्याकांड के चार अन्य आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। ऐसे में अब तक इस हत्याकांड के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार इनामी आरोपियों की पहचान गांव टूमोला, जिला मथुरा, यूपी निवासी भारत व श्याम कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी मोहित के रूप में हुई है। दोनों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 की टीम ने गिरफ्तार किया है। वहीं तीसरे आरोपी की पहचान हाजीपुर पातली निवासी पुनीत के रूप में हुई है। उसको सेक्टर-17 क्राइम ब्रांच ने केएमपी के नजदीक पंचगांव चौक से गिरफ्तार किया है। मोहित के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लड़ाई-झगड़ा व अवैध हथियार रखने के करीब 12 मामले गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित विभिन्न थानों में दर्ज हैं। यह अशोक राठी का सबसे विश्वस्त गुर्गा रहा है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे तीनों अशोक राठी गिरोह के सदस्य रहे हैं और इन्हें शक था कि मनोज सरपंच ने इसके साथी अशोक राठी की हत्या करवाई थी। जिसका बदला लेने के लिए अपने साथी पुष्कर व अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मनोज सरपंच की हत्या कर दी।
6 साल पहले अशोक राठी को पुलिस की गिरफ्त से भगाया था
आरोपियों ने बताया कि आरोपी भारत ने मनोज सरपंच को गोली मारी थी और ये सभी घटनास्थल पर मुस्तैद थे कि यदि मनोज सरपंच दाएं-बाएं भागता है तो ये उसे गोली मारकर उसकी हत्या कर देंगे। मोहित ने छह साल पहले अशोक राठी को पुलिस गिरफ्त से भगाया था। आरोपी मोहित ने वर्ष 2014 में अपने गिरोह के सरगना अशोक राठी को सूर्यांश होटल, सोहना के पास से पुलिस कस्टडी से भगाया था। अशोक राठी को यूपी पुलिस, गुरुग्राम में पेश करने आ रही थी। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह आगामी कुछ दिनों में ही कई अन्य लोगों की हत्या करने के फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें