फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्जी लोन का विज्ञापन चलाकर करते थे ठगी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
12 मोबाइल, लैपटॉप और कई बैंक दस्तावेज भी मिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर क्राइम थाना साउथ की टीम ने लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापन चलाकर लोगों को गुमराह करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और कई बैंक दस्तावेज बरामद किए हैं।

पुलिस ने बुधवार को सेक्टर-70ए की पिरामिड अर्बन होम्स सोसाइटी में सूचना के आधार पर छापेमारी की थी। आरोपियों की पहचान शिबांग प्रसाद (ओडिशा), नीरज कुमार साह (बिहार) और प्रशांत कुमार सिंह (बिहार) के रूप में हुई है। इन सभी के खिलाफ साइबर क्राइम थाना साउथ में धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसीपी क्राइम गौरव फोगाट ने बताया कि आरोपियों से टीम पूछताछ कर जांच की जा रही है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि इनके साथ इस फर्जीवाड़े में अन्य कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसा होता था ठगी का तरीका
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी लोन के विज्ञापन चलाते थे। लोन के इच्छुक लोग जब उनसे संपर्क करते, तो वे आवश्यक दस्तावेज लेते थे। इसके बाद राम फिनकॉर्प फाइनेंस एप के जरिए 20 से 30 हजार रुपये का छोटा लोन करवा देते थे। ज्यादा राशि के लोन का भरोसा दिलाकर, वे इस छोटी राशि को क्यूआर कोड के जरिये ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में ट्रांसफर करवा लेते थे। फिर अपनी आईडी का उपयोग कर इन रुपयों को अपने बैंक खातों में भेज देते थे। जब पीड़ित बार-बार कॉल करते, तो आरोपी उन्हें बताते कि छोटे लोन का भुगतान करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, बाद में लोन देने वाली कंपनी भुगतान के लिए कॉल करती थी। इससे पीड़ितों को ठगी के बारे में पता चलता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें