फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेके पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गांव जमालपुर स्थित शराब के ठेेेके पर बुधवार को हथियार के बल पर सेल्समैन से लूटपाट हुई थी। घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को सेक्टर-31 की अपराध शाखा पुलिस ने शुक्रवार को गांव कासन स्थित एनएच-8 के नजदीक से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धर्मबीर निवासी मानेसर व बलराज यादव निवासी यूपी और राकेश कश्यप निवासी मानेसर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन के मुताबिक, बृहस्पतिवार को यूपी के जिला फरुर्खनगर के गांव बिसरपुर निवासी श्याम पाल ने थाना बिलासपुर में बताया कि वह जमालपुर इलाके में शराब की दुकान पर बतौर सेल्समैन है। बुधवार को वह ठेके पर अपने साथी बंटी के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान बंटी खाना खाने लगा। तभी रात 9 बजे चार युवक उनके दुकान पर पहुंचे और शराब की पेटी मांगने लगे। इस पर उन्होंने शराब थोड़े समय बाद देने की बात कही।
तभी एक युवक ने जाली के अंदर हाथ डालकर दरवाजा खोल लिया और हथियार के बल पर तीन हजार रूपये लूटकर सभी फरार हो गये। सेक्टर-31 के अपराध शाखा के एसआई संजीव कुमार को सूचना मिली कि घटना में शामिल तीन आरोपी गांव कासन स्थित एनएच-8 के पास खड़े हुए है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश दो दिन रिमांड पर लिया तो पूछताछ के दौरान आरोपियों ने रंजिशन घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें