फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों आरोपी 31 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शीतला माता रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में 16 अगस्त की शाम हुई डकैती में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके 31 अगस्त तक रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से डकैती के दौरान लूटे गए सोने व रुपयों के साथ ही संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में डकैती करने वाले चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों को 26 व 27 अगस्त को गिरफ्तार किया है। रोहतक जिले के बलम्बा गांव निवासी मुनीष उर्फ अन्नू को 26 अगस्त को उत्तराखंड के देहरादून से गिरफ्तार किया। झज्जर जिले के जाखौदा गांव निवासी मोहित को 26 अगस्त को बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया। वहीं, जींद जिले के खोखरी गांव निवासी गुरमीत को 27 अगस्त को जींद से गिरफ्तार किया गया। मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में डकैती के मामले में गुरुग्राम पुलिस पहले भी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों से रिमांड के दौरान 863.37 ग्राम सोने के आभूषण और वारदात में प्रयोग की गई एक गाड़ी बरामद की गई थी। वहीं, तीनों आरोपियों को 31 अगस्त तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। डकैती में संलिप्त अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें