फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मौसम में ठंडक बढ़ी, आज बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में हाल ही में हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे घरों में पंखे धीमे चलने लगे हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री कम पाया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। विभाग ने आज के लिए भी बारिश की संभावना जताई है। बारिश के कारण हवा की गुणवत्ता पर असर पड़ा है और बृहस्पतिवार को एक्यूआई 101 दर्ज किया गया, जो कि साफ श्रेणी में नहीं आता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बदलते मौसम में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने गर्म कपड़े पहनने और सर्दी-जुकाम या बुखार जैसे लक्षणों को हल्के में न लेने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें