फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फोटो से छेड़छाड़ कर वायरल करने की दी धमकी, जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन पर युवती से मिला था आरोपी, रील बनाने का झांसा दे लिया था फोन नंबर
विज्ञापन

गुरुग्राम। युवती की फोटो में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसे) की मदद से बदलाव कर वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने एक मोबाइल फोन व एक सिम कार्ड बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



पुलिस प्रवक्ता के अनुसार साइबर थाना मानेसर में एक युवती ने शिकायत दी थी कि अनजान व्यक्ति उसके व्हाट्सएप पर कॉल करके उसकी फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा है और पैसों की मांग कर रहा है। पैसा नहीं देने पर फोटो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए टीम ने वारदात को आरोपी को यूपी के बदायूं से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान बदायूं निवासी 21 वर्षीय शैलेंद्र के रूप में हुई। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि युवती उसे सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर मिली थी। जहां पर उसने इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए लड़की को अपने झांसे में लेकर लड़की का फोन नंबर ले लिया था। बाद में एक अन्य नंबर से युवती के पास फोन करके डरा-धमकाकर रुपयों की डिमांड की थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें