फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विभिन्न रूटों पर नई बसों का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों को आवागमन में होगी सुविधा, कई बसों को स्टार्ट करने में आई दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम डिपो प्रबंधन ने विभिन्न रूटों पर नई ऑडनरी बसों का संचालन शुरू किया है। दस्तावेज व रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण बीएस-6 तकनीक वाली नई 26 बसें पिछले लगभग दो माह से डिपो परिसर में खड़ी थीं। कई बसों के रजिस्ट्रेशन नंबर जारी हो चुके हैं। ऐसे में उक्त रोडवेज बसों पर नंबर प्लेट लगाकर लोकल रूटों पर चलाया गया है। डिपो अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी 26 बसों के रजिस्ट्रेशन नंबर जारी हो जाएंगे।
बता दें कि गुरुग्राम डिपो के बेड़े से पिछले डेढ़ साल में काफी रोडवेज बस कंडम होने के कारण विभिन्न रूटों पर बसों की कमी हो गई थी। बसों का कम संचालन होने से लोकल रूटों पर यात्रियों को गुरुग्राम शहर में आने-जाने में परेशानी हाे रही थी। अब नई बसों का इन रूटों पर संचालन शुरू किया जा रहा है। दो माह से डिपो परिसर में खड़ी होने के कारण कई बसों को स्टार्ट करने में थोड़ी तकनीकी समस्या आ रही है। हालांकि कार्यशाला में इन बसों की कमी को दूर करके रूटों पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम डिपो के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार अहलावत ने बताया कि लोकल रूटों सहित अन्य जिलों में नई बसों का संचालन शुरू किया गया है। जल्द ही सभी बसों के रजिस्ट्रेशन मिल जाएंगे। नई बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को अधिकतर रूटों पर निर्धारित समय पर बसों का सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें