विधायक ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत तख्त सचखंड़ श्री हुजुर साहिब नांदेड़ जा रही
विधायक ने तख्त सचखंड श्री हुजूर साहिब नांदेड़ जा रही विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत तख्त सचखंड श्री हुजूर साहिब, नांदेड़ के लिए सिरसा से रवाना हुई विशेष ट्रेन शुक्रवार रात गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन में योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले गुरुग्राम जिले के श्रद्धालु भी रवाना हुए।
नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार शाम सिरसा से इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और रेवाड़ी होते हुए गुरुग्राम पहुंची। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर मुकेश शर्मा ने श्रद्धालुओं को ट्रेन में सवार करवाया और शुभकामनाएं देते हुए ट्रेन को रवाना किया।
ट्रेन रवाना करने से पहले विधायक मुकेश शर्मा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना प्रदेश के लाखों लोगों के लिए आस्था और श्रद्धा से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से श्रद्धालु अयोध्या, प्रयागराज सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं। विधायक ने कहा कि योजना को अन्य राज्यों में भी सराहा जा रहा है और इसकी सफलता को देखते हुए कई राज्य इसे अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।