फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवक के साथ मारपीट कर छत से धक्का देकर हत्या करने मामले मे तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद भेजा जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-17/18 थाना क्षेत्र में 14 अगस्त 2025 को मोबाइल चोरी करने पर युवक के साथ मारपीट करके छत से धक्का देकर हत्या करने मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को 30 अप्रैल को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान प्रयागराज के रामजिका पूरा गांव निवासी शशिकांत के रूप में हुई है। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उसने बताया कि हत्या के बाद से ही वह भाग गया था।
पुलिस की छानबीन में सामने आया कि मंजीत (मृतक) ने अमन तिवारी का मोबाइल अनुमति के बिना ले लिया था। इससे नाराज अमन तिवारी ने दोस्तों अखिलेश कुमार व शशिकांत के साथ मिलकर मंजीत की पिटाई की और आधे सिर के बाल काट दिए थे। फिर छत से धक्का दे दिया था। जिससे गंभीर रूप से घायल मंजीत की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी शशिकांत को दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। -संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें