फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने नंबर प्लेट चुराया, चालान पहुंचा मालिक के घर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बसई रोड स्थित राम नगर कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी कार की नंबर प्लेट चोरी कर ली गई। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि कार सवार दो बदमाश आए और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट चुरा ले गए। इतना ही नहीं दो दिन बाद वाहन मालिक को दिल्ली पुलिस की ओर से हाई स्पीड के चलान का संदेश मिला। अब महिला की शिकायत पर न्यू कॉलोनी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह शिकायत राम नगर कॉलोनी निवासी वीरनावाली ने दी है। महिला का कहना है कि 12 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह अपने बेटे नितेश मनचंदा के साथ मार्केट जाने के लिए घर से बाहर निकली। बाहर निकलते ही देखा कि कार के आगे व पीछे लगी नंबर प्लेट गायब थी। जिसे कोई अज्ञात चुरा ले गया। मां-बेटे ने घर के अंदर जाकर गेट के पास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज जांच की तो चोरी का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में पाया कि 11 अगस्त की देर रात साढ़े 11 बजे एक कार आकर रुकी। इसमें दो युवक सवार थे। एक युवक मुंह पर मास्क लगाए हुए था। वह कार से उतरा और बारी-बारी से कार की आगे व पीछे की नंबर प्लेट निकाल ली। फिर वह साथी के साथ कार में बैठकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के साथ शिकायत पुलिस को दी गई है।
तेज वाहन चलाने का जुर्माना 2000 रुपया
वाहन पर चोरी की नंबर प्लेट लगाकर बदमाश दिल्ली में चला रहे थे। तेज रफ्तार से चलाने पर दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन चालान के संदेश कार मालिक के पास भेजा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से तेज वाहन चलाने का जुर्माना 2000 रुपया मांगा गया है। महिला बादशाहपुर क्षेत्र में एक अध्यापिका है और उसका बेटा वकील है। उनका कहना है कि जितनी जल्दी चोर पकड़े जाएंगे। उनके लिए उतना ही बेहतर होगा। वहीं गुरुग्राम पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें