फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एनएच-48 पर कम होगा वाहनों का दबाव, सरहोल बॉर्डर का भी घटेगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे एयरपोर्ट टनल से गुरुग्राम और रोहतक की ओर से आने वाले लोगों के लिए एयरपोर्ट पहुंचना आसान हो गया है। दूसरी ओर एनएच-48 के भी वाहन चालकों को राहत मिली है। इससे एनएच-48 पर अब वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है। वहीं सरहोल बॉर्डर का भी जाम कम होगा।
अब गुरुग्राम से जयपुर जाने वाले वाहन चालक एनएच-48 से द्वारका एक्सप्रेसवे टनल से सीधे द्वारका एक्सप्रेसवे से खेड़कीदौला पहुंच रहे हैं। फिलहाल 12 जून से यह टनल 24 घंटे के लिए खुली है। टनल खुलने से वाहनों का एनएच-48 पर दबाव कितना कम हुआ, इसका आकलन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी कितना फीसदी दबाव कम हुआ, यह कहना जल्दबाजी होगी। एनएच-48 से द्वारका एक्सप्रेसवे टनल का प्रयोग जयपुर और रेवाड़ी जाने वाले वाहन चालक कर रहे हैं। एनएच-48 पर जाम से राहत मिल रही है। पहले दिन 400 वाहन चालकों ने इसका प्रयोग किया था। हालांकि, दिल्ली से मानेसर व गुरुग्राम के नए सेक्टरों के लोग भी द्वारका एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीसीपी यातायात राजेश मोहन ने बताया कि एनएच-48 पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है। सरहोल बॉर्डर का भी जाम कम होगा। एनएचएआई ने कुछ दिनों तक दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक ट्रायल किया था। उस दौरान कई सुरक्षात्मक कमियां सामने आईं, जिन्हें दूर कर दिया गया। रंबल स्ट्रिप व रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई हैं। बाद में 12 और 24 घंटे के लिए खोला गया। एनएचएआई के परियोजना निदेशक आकाश ने बताया कि दोनों टनल को 24 घंटे वाहन चालकों के लिए खोला हुआ है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने साइनेज, लाइट और अन्य का सुझाव दिया था, जिसे दूर कराया गया है।
परियोजना निदेशक ने बताया कि एयरपोर्ट टनल से गुरुग्राम और यूआरई रोड से आने वाले वाहन चालकों को राहत मिल रही है। यूआरई रोड (अर्बन एक्सटेंशन रोड-टू) जो दिल्ली में एक नया एक्सेस-नियंत्रित एक्सप्रेसवे है। यह दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे, बवाना, नरेला-कंझावला, मुंडका और द्वारका से कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इसके अलावा यह सोनीपत, जींद और नजफगढ़ को बहादुरगढ़ और द्वारका एक्सप्रेसवे से भी जोड़ता है।
विज्ञापन

29 किमी लंबा है द्वारका एक्सप्रेसवे : 29 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे का 19 किमी हिस्सा हरियाणा में है, जिसे पहले ही आम जनता के लिए खोला जा चुका है। दिल्ली का भी हिस्सा अब बनकर तैयार हो गया है। हालांकि इस भाग का आधिकारिक रूप से अभी शुभारंभ नहीं हुआ है। 3.6 किलोमीटर लंबी आठ लेन की सुरंग जो द्वारका एक्सप्रेसवे को आईजीआई एयरपोर्ट से जोड़ती है, दूसरी 1.5 किमी लंबी दो लेन की सुरंग, जो एक्सप्रेसवे को एनएच 48 से जोड़ती है, जो गुरुग्राम की तरफ जाती है, सुरंग शुरू होने के बाद मानेसर से दिल्ली एयरपोर्ट तक 30 मिनट में पहुंच रहे हैं, पहले जाम से दो घंटे में सफर पूरा होता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें