संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस ने 121 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन के लिए 201 पुलिस टीमों को गठित किया गया था। इस अभियान में 931 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
मंगलवार सुबह करीब छह बजे से दोपहर तक पुलिस की सभी टीमों ने कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी समेत 121 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें 56 उद्घोषित आरोपी भी शामिल हैं। इनके खिलाफ पुलिस ने विभिन्न थानों में 52 मामले दर्ज िकए हैं।
इसमें पांच आरोपी डकैती के, चाेरी करने के तीन आरोपी समेत अन्य आरोपी शामिल हैं। गिरफ्तार हुए आरोपियों के पास से देसी शराब की 610 बोतलें, 22 बोतलें अंग्रेजी शराब, 82 बोतलें बियर, 970 ग्राम गांजा, पांच पिस्टल, दो जिंदा कारतूस व पांच हजार 460 बरामद हुए।