फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एसपीआर पर रूट में रहेगा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए की तरफ से किए जाने कार्य को लेकर किया गया यातायात बदलाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-56-61 रोड पर जीएमडीए की तरफ से आरसीसी पाइप डालने के चलते सोमवार सुबह तक रूट में बदलाव रहेगा। ऐसे में जो वाहन चालक वाटिका चौक से घाटा टी प्वाइंट की तरफ जाना चाहते हैं। वह चालक राजेश पायलट चौक से दाई तरफ जाएंगे। इसके बाद पारस ट्रिनिटी रेड लाइट से बाईं तरफ मुड़ेंगे। इसके बाद वह एस्केप रेड लाइट से बाईं ओर मुड़कर बहरामपुर रेड लाइट से होते हुए हयात होटल के सामने से कादरपुर रेड पर पहुंचेंगे। इसके बाद दाईं ओर मुड़कर घाटा टी प्वाइंट की तरफ जा सकेंगे।
विज्ञापन


जो वाहन चालक घाटा टी प्वाइंट से वाटिका चौक की तरफ आना चाहते हैं, वे वाहन चालक कादरपुर रेड लाइट से बाईं ओर जाएंगे। इसके बाद हयात होटल के रास्ते से होते हुए बहरामपुर रेड के रास्ते से एस्केप रेड लाइट से दाईं ओर जाएंगे। इसके बाद वाहन चालक पारस ट्रिनिटी रेड लाइट से दाईं ओर मुड़कर राजेश पायलट चौक पर पहुंचेंगे। इसके बाद बाई ओर मुड़कर सीधा वाटिका चौक की तरफ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें