गुरुग्राम के सेक्टर-57 में डीटीपी ने 'ऑफिस ऑन द स्पॉट' अभियान के तहत सुशांत लोक-2 और 3 में 266 मकानों को नोटिस जारी किए। आरोप है कि रिहायशी मकानों में व्यावसायिक गतिविधियों संचालित की जा रही हैं।
गुरुग्राम नगर योजनाकार विभाग के जिला योजनाकार (एनफोर्समेंट) की ओर से शनिवार को 'ऑफिस ऑन द स्पॉट' मुहिम के तहत सेक्टर-57 में सुशांत लोक-2 में 183 और सुशांत लोक-3 में 83 मकानों पर नोटिस चस्पा कर दिया गए। इन सभी का आरोप है कि रिहायशी मकानों में व्यावसायिक गतिविधियों संचालित की जा रही हैं। इस विशेष अभियान में विभाग सेक्टर 55, 56 तथा 57 को कवर किया है। विभाग की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
अभियान का नेतृत्व डीटीपीई अमित मधोलिया ने किया, जिनकी देखरेख में 12 सदस्यीय टीम ने सेक्टर-57 में सुशांतलोक दो में तीन में मकानों का सर्वे किया। टीमों ने पाया कि बड़े स्तर पर घरों में कमर्शियल गतिविधियां चल रही है। घरों में कई मकानों में नियमों के विरुद्ध गेस्ट हाउस, क्लीनिक, योग सेंटर, टेंडल, ब्यूटी पार्लर, ऑफिस आदि का संचालन किया जा रहा है। साथ ही स्टील्थ पार्किंग, ज़ोनिंग क्षेत्र, छत और कट-आउट हिस्सों में अवैध निर्माण की पुष्टि भी हुई।