फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कई सोसाइटियों में पानी की किल्लत, मंगा रहे टैंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्क सेरेन, इंडिया बुल्स समेत कई सोसाइटियों को जीएमडीए से कम मिल रहा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर की कई सोसाइटियों में जीएमडीए का नहरी पानी काफी कम आ रहा है। लोग टैंकर मंगाकर पेयजल की पूर्ति करने को विवश है। यह हाल तब है जबकि पिछले महीने ही जीएमडीए के चंदू बुढ़ेरा के प्लांट में 100 एमएलडी (मिलियन गैलन प्रतिदिन) क्षमता का विस्तार हुआ है।
सेक्टर 103 स्थित इंडिया बुल्स पार्क सेंट्रम के आरडब्ल्यूए महासचिव सौरभ चौधरी ने बताया कि जीएमडीए पिछले तीन-चार महीनों से कम पानी दे रहा है। बरसात शुरू होने के बाद से स्थिति और खराब हुई है। दो महीने पहले टैंकरों पर महीने के 11 लाख रुपये खर्च किए। यहां पाइप लाइन भी अकसर टूटती है। इस कारण भी दिक्कत आ रही है। सोसाइटी के 1000 परिवार इससे प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-37 डी स्थित बीपीटीपी पार्क सेरेन के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ग्रुप कैप्टन (सेवा निवृत) संदीप शर्मा ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से बुरा हाल है। सोसाइटी टैंकरों पर निर्भर है। बिल्डर प्रबंधन का कहना है कि जीएमडीए की ओर से काफी कम पानी आ रहा है। बीपीटीपी पार्क सेरेन, जेनरेशन और स्पेशियो में करीब 1500 परिवार रहते हैं। उन्हें काफी परेशानी हो रही है क्योंकि टैंकरों के पानी का टीडीएस हाई रहता है, इससे लोगों के बीमार पड़ सकते हैं। दूसरी ओर लोगाें को टैंकरों के पैसे भी खर्च करने पड़ रहे हैं। पिछले महीने सूचना मिली थी कि जीएमडीए की वाटर स्टोरेज क्षमता बढ़ी है, मगर यहां निवासी लो प्रेशर पानी आने के कारण परेशान हैं। सेक्टर 110 ए स्थित महेंद्रा औरा सोसाइटी, सेक्टर 104 स्थित जारा आवास, सेक्टर 108 स्थित एमथ्रीएम वुडशायर सोसाइटी के निवासी भी पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें