फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ग्रामीणों और बिल्डर के विवाद में नहीं मिल रहा निकलने का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- आरओएफ अलांटे के निवासियों का आरोप, आने-जाने के लिए नहीं है उनके पास कोई रास्ता
- सेक्टर 108 स्थित आरओएफ अलांटे सोसाइटी का रास्ता न होने से बढ़ी दिक्कत


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-108 स्थित आरओएफ अलांटे सोसाइटी के लोगों का मुख्य रास्ता अभी तक नहीं खुल पाया है। इस सोसाइटी के पास मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए कोई सड़क नहीं है। सोसाइटी के दोनों ओर सड़क है, लेकिन सोसाइटी के दोनों रास्ते विवादों के कारण बंद है। पुलिस ने हस्तक्षेप कर पिछले दिनों पीछे का एक रास्ता खुलवाया था। लोगों का कहना है कि आए दिन ग्रामीण इसे खोद देते हैं। पिछले एक महीने में उनका रास्ता तीन बार खोदा जा चुका है। बिल्डर प्रबंधन के आश्वासन के बाद भी उनका मुख्य रास्ता अभी तक नहीं शुरू किया गया है जबकि बिल्डर प्रबंधन उनसे अत्यधिक मेंटनेंस की राशि भी ले रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के कच्चे रास्ते से होकर उन्हें सोसाइटी से निकलना पड़ता है। वह रास्ता भी आए दिन खोद दिया जाता है। सोसाइटी की महिलाओं शिवानी, मनीषा, विनोद, अनु आदि ने बताया कि उनकी सोसाइटी के मुख्य रास्ते को लेकर धोखाधड़ी हुई है। उनके अनुसार डीटीसीपी ने सोसाइटी को बिना मूलभूत सुविधाओं के ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट कैसे दिया। सोसाइटी में पानी और सीवेज का कनेक्शन भी नहीं है। सोसाइटी में जेनरेटर से बिजली चलती है। सोसाइटी के पास अपनी 24 मीटर सड़क नहीं है। सड़क के रास्ते पर ग्रामीणों के साथ बिल्डर प्रबंधन का विवाद है और इसका खामियाजा निवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें