फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिजवासन टोल के पास यूटर्न नहीं होने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्स बचाने के लिए लोग गलत दिशा में वापस लेकर जाते हैं वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित बिजवासन टोल के पास यू टर्न नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। यदि कोई भूल से टोल पर पहुंच गया तो उसे गलत दिशा में लौटना पड़ रहा है या फिर टोल का भुगतान करके टर्न लेना पड़ रहा है। लेकिन ज्यादातर लोग टोल टैक्स बचाने के लिए गलत दिशा में वाहन चलाते हैं। ऐसे में हादसों का खतरा बढ़ गया है।

- कई बार वाहन चालकों को यूटर्न के लिए दो बार टोल देना पड़ता है। द्वारका एक्सप्रेसवे बिजवासन टोल पर गलत दिशा में चले गए नागरिकों के लिए एक सुरक्षित यू-टर्न की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील सरीन, सेक्टर 102

स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोनों में से कोई एक व्यवस्था जरूर की जानी चाहिए या तो टोल से पहले यू-टर्न दिया जाए। यदि कोई व्यक्ति टोल पार करने के 5 मिनट के भीतर वापस लौटता है, तो उससे टोल शुल्क न लिया जाए। - भरत नैन, द्वारका एक्सप्रेसवे निवासी


यूटर्न नहीं होने से लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। इससे समय और ईंधन खर्च दोनों ही बढ़ जाता है। इससे वाहन चालकों का कई दिक्कत होती है। -ऐजाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें