फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट कर्फ्यू के चलते बसों और ट्रेनों में नहीं होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नाइट कर्फ्यू से रोडवेज की बसों के टाइम टेबल में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा। बसें पूर्व निर्धारित समय पर आएंगी और जाएंगी। इन बसों में यात्रा करने वाले व्यक्ति टिकट दिखाकर घरों के लिए जा सकेंगे। उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

गुरुग्राम रोडवेज बस डिपो के महाप्रबंधक कुलबीर सिंह ढाका का कहना है कि यात्रा करने वालों को आवागमन की अनुमति भी दी गई है। ऐसे में यात्री अपनी सुविधा अनुसार बस अड्डा पर जाकर रोडवेज बसें में सफर कर सकेंगे। गुरुग्राम बस अड्डे से चंडीगढ़ के लिए रात को 4 बसें चलाई जाती हैं। वहीं, हरिद्वार, देहरादून, बुलंदशहर, आगरा सहित अन्य कई रूटों पर सुबह रोडवेज बसें गुरुग्राम से चलती हैं और रात को वापस गुरुग्राम लौटती हैं। ऐसे में रोडवेज बसों को भी नाइट कर्फ्यू के दौरान रोका नहीं जाएगा।
गुरुग्राम रोडवेज की बसें रात के समय निर्धारित रूटों पर दौड़ती रहेंगी। दिल्ली के लिए बसों में 50 फीसदी सवारियों को बैठाने के आदेश हैं। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली से गुजरने वाली रोडवेज बसों में 50 फीसदी यात्रियों को ही बैठाने के निर्देश चालक-परिचालक को दिए गए हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर जाकर ट्रेन पकड़ सकेंगे
गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से कई ट्रेन रात्रि के समय चलती हैं। ऐसे में नाइट कर्फ्यू के दौरान ट्रेनों में यात्रा करने वालों को आवागमन की अनुमति रहेगी। अगर किसी नाके पर तैनात पुलिसकर्मी नाइट कर्फ्यू के दौरान यात्रा करने का कारण पूछते हैं तो उनको बताना होगा कि रेलवे स्टेशन पर जा रहे हैं या फिर यात्रा से लौटकर घर जा रहे हैं। अगर पुलिसकर्मी टिकट आदि दिखाने के लिए कहें तो उनको टिकट दिखाना होगा।
स्टेशन अधीक्षक शंकरलाल मीणा ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर में सभी यात्रियों को सामाजिक दूरी बनाए रखने एवं मास्क लगाने के लिए कहा जाता है। यात्री ट्रेनों में 24 घंटे के दौरान यात्रा कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर यात्रियों पर निगरानी रखी जाती है। ताकि कोविड-19 के नियम का पालन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें