फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़कों की सफाई पर निगम व जीएमडीए में रार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम चाहता है कि जीएमडीए अपनी सड़कों की सफाई खुद कराए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में सभी प्रमुख सड़कें गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के पास हैं। ऐसे में नगर निगम चाहता है कि जीएमडीए अपनी सड़कों की सफाई खुद कराए। हाल में जीएमडीए और नगर निगम के अधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें शहर की सफाई मु्द्दा उठा था। इसमें नगर निगम ने जीएमडीए से कहा कि शहर में उसकी अधिकांश सड़कें हैं। ऐसे में जीएमडीए को अपनी सड़कों की सफाई करानी चाहिए।
निगम का तर्क है कि जीएमडीए की सड़कें चौड़ी और बेहतर हैं। ऐसे में मशीन से सफाई कराने में परेशानी नहीं आएगी। हालांकि, जीएमडीए ने नगर निगम की इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। जीएमडीए का कहना है कि उसका कार्य बड़े विकास कार्याें को करना है। साफ-सफाई कार्य नगर निगम को ही कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर नहीं कर पा रहा है। ऐसे में सड़कों से लेकर कॉलोनियों में गंदगी की समस्या रहती है। इससे आम लोगों को परेशानी होती है। शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठान भी सही नहीं हैं। लोगों को अपने पैसे पर कूड़ा वाहन रखना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें