फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एक-एक लाख की दो माला दुकानदार के घर से हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका। साकरस गांव में एक -एक लाख रुपये की नोटों से बनी हुई दो माला चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार नोटों से बने हुए मालाओं को शादी विवाह में किराये पर देने का काम करता था। चोरी करते हुए आरोपी पास के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जमशेद पुत्र खिल्लु निवासी साकरस ने बताया कि उन्होंने गांव में एक कॉस्मेटिक की दुकान खोल रखी है। शादी विवाह में दूल्हा- दुल्हनों को किराये पर देने के लिए उन्होंने एक–एक लाख रुपये की दो मालाएं बनाई हुई थी। शाम को जब दुकान बंद कर घर जाता तो नोटों से बनी मालाओं को वह घर ले जाता था। पीड़ित ने बताया कि 23 जुलाई को वह दोनों मालाओं को रोजाना की तरह घर ले गया और अंदर दीवार पर लगी कील के सहारे लटका दिया। सुबह जब करीब 3 बजे उसने देखा की वहां से माला गायब है। यह देख दुकानदार के होश उड़ गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तो पता चला कि एक अज्ञात व्यक्ति नोटों की माला चोरी करके ले जा रहा है।
विज्ञापन

झिरका थाना प्रभारी निखिल शर्मा ने बताया कि पीड़ित दुकानदार की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें