फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क हादसे में घायल युवक को मिलेगा 26.74 लाख का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में युवक 70 प्रतिशत दिव्यांग हो गया था
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। दो साल पहले गाड़ी की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए युवक को 26.74 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। हादसे में युवक 70 प्रतिशत दिव्यांग हो गया था। यह आदेश मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण वाणी गोपाल शर्मा की अदालत ने दिया है।
विज्ञापन

घायल नंदन सिंह की पत्नी की शिकायत पर सोहना सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। सोहना के जीएलएस सोसाइटी निवासी नंदन सिंह ने न्यायाधिकरण में दायर की याचिका में बताया कि 18 मई 2023 को वह सेक्टर-64 से काम खत्म करके स्कूटी से घर जा रहे थे। जब वह अपनी सोसाइटी के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार क्रेटा गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी थी। वह सड़क किनारे गिर गया था। उनकी पत्नी सोसाइटी के गेट पर ही मौजूद थी। आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंची। उन्होंने अन्य लोगों की सहायता से पति को सोहना के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहां से दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में वह 70 प्रतिशत दिव्यांग हो गए थे। इसमें से 40 प्रतिशत कार्यात्मक दिव्यांग हो गए। न्यायाधिकरण ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आदेश दिया है कि गाड़ी चालक नरेश कुमार, गाड़ी मालिक सुनील भाटी और बीमा कंपनी मिलकर 26.74 लाख रुपये का मुआवजा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें