फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वकीलों ने दिल्ली स्थित संसद भवन का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट निशित कटारिया के नेतृत्व में गुरुग्राम बार के वकीलों ने दिल्ली स्थित संसद भवन का दौरा किया। निशित कटारिया ने सभी को संसद भवन के बारे में बताया। पुरानी और नई लोकसभा बिल्डिंग और राज्यसभा के बारे में जानकारी दिलाई गई। संसद भवन में सभी वकीलों ने एक लेक्चर सेशन भी अटेंड किया। प्रवक्ता ने वकीलों को संविधान में नागरिकों के मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही यह भी बताया कि किस तरह से राज्यसभा और लोकसभा में कार्रवाई होती है। बताया गया कि संसद भारत का सर्वोच्च विधायी निकाय है। भारतीय संसद में राष्ट्रपति तथा दो सदन राज्यसभा (राज्यों की परिषद) एवं लोकसभा (लोगों का सदन) होते हैं।संविधान में बताया गया है कि समानता वह है, जहां हर नागरिक अपना जीवन आजादी के साथ जीये। संविधान भारत के प्रत्येक नागरिक को पढ़ना होगा, ताकि आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और साम्प्रदायिक रूप से अपनी समझ और अधिकारों को बेहतर तरीके से समझ सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें