फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना के अंतर्गत ग्वाल पहाड़ी गांव में एक युवक ने शनिवार की शाम को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से कमरे का निरीक्षण कराया। ग्वाल पहाड़ी चौकी की पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मृतक की पहचान ग्वाल पहाड़ी गांव निवासी दीपक (28) के रूप में हुई है। वह निजी कंपनी में नौकरी करता था और वर्तमान में घर से कंपनी का ऑनलाइन काम करता था। शनिवार की शाम को दीपक के माता-पिता शादी में शामिल होने गए थे। घर पर बहन नेहा थी। दीपक शाम को लैपटॉप पर कंपनी संबंधी काम कर रहा था और नेहा दूसरे कमरे में थी। दीपक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

नेहा ने भाई को फंदे पर लटका देखा तो पड़ोसियों को बताया। उसे फंदे से उतारकर निजी अस्पताल लेकर गए तो वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर ग्वाल पहाड़ी चौकी पुलिस ने अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की।
जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं, कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
गांव खेड़ला में पूर्व सैनिक ने दी जान

सोहना। गांव खेड़ला के एक पूर्व सैनिक ने रविवार को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर जान दे दी। मृतक बीमार था और मानसिक रूप से भी परेशान बताया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम सोमवार को डॉक्टरों की बोर्ड टीम द्वारा किया जाएगा। वहीं, पुलिस मामले की जांच व कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। खंड के गांव खेड़ला निवासी कृष्ण राघव रविवार को सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक सेना से करीब एक वर्ष पहले ही रिटायर हुए थे। गोली चलने की आवाज सुनकर कमरे के बाहर बैठे परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो कृष्ण मृत पड़े हुए मिले, जिनके सिर से खून बह रहा था। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक सुखपाल ने बताया कि मृतक के पुत्र अर्जुन ने बयानों में पिता के मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही है। उन्होंने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस पुत्र के बयानों के आधार पर ही पोस्टमार्टम कराएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें