फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवक ने की आत्महत्या, पत्नी और सास को बताया जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
- फंदा लगाने से पहले बहन को भेजा ऑडियो, कहा पत्नी कर रही दूसरी शादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सराय क्षेत्र में एक युवक ने शुक्रवार रात घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने जान देने से पहने अपनी बहन को कॉल आत्महत्या के लिए सास व पत्नी को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन


सराय निवासी महेश ने बताया कि उनका बेटा नवीन वर्मा ऑनलाइन नेटवर्किंग मार्केटिंग का काम करता था। उसकी पत्नी संध्या और दो बच्चे करीब चार महीने पहले घर छोड़कर चले गए थे। नवीन की सास व उसकी पत्नी उसे बच्चों से मिलने नहीं देती थीं। नवीन को शक था कि उसकी पत्नी संध्या दूसरी शादी करने वाली है। वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। सास उसकी पत्नी और बच्चों को आने नहीं दे रही थी। आत्महत्या से पहले नवीन ने अपनी बहन को एक ऑडियो संदेश भेजा, जिसमें उसने कहा कि उसकी सास और पत्नी ने उसके दोनों बच्चों को बेच दिया है। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार सास और पत्नी को बताया है। नवीन के पिता महेश ने बताया कि उनके दूसरे बेटे की टांग टूट चुकी है, जिसके चलते वह नीचे रहते हैं। शुक्रवार रात वह ड्यूटी से लौटे तो नवीन से मिलने के लिए कमरे में चले गए। उन्होंने देखा कि नवीन ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में एक ऑडियो सामने आई है, जिसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें