फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रदेश सरकार की मंजूरी मिलते ही शुरू होगा काॅरिडोर का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑर्बिटल रेल के धुलावट स्टेशन से जुड़ेगा डीएफसी का न्यू तावडू
विज्ञापन


पांच किलोमीटर लंबा काॅरिडोर बनाया जाएगा


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा ऑर्बिटल रेल काॅरिडोर के धुलावट स्टेशन को डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर (डीएफसी) के न्यू तावडू स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट काॅरपोरेशन लिमिटेड (एचआरआईडीसी) ने प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। पांच किलोमीटर लंबा काॅरिडोर बनाकर दोनों स्टेशनों को आपस में जोड़ा जाएगा। इससे एक ओर जहां कम समय में देश के अधिकतर इलाकों में माल पहुंचाना संभव होगा, वहीं दूसरी ओर सड़कों से भारी वाहनों का दबाव कम होगा। प्रदेश सरकार की मंजूरी मिलते ही इसका काम शुरू किया जाएगा।

एचआरआईडीसी द्वारा पलवल-मानेसर-सोनीपत के बीच हरियाणा आर्बिटल रेल काॅरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। काॅरिडोर का मारुति प्लांट से पातली स्टेशन तक का भाग चालू हो चुका है। मारुति प्लांट के भीतर ही टर्मिनल बना दिया गया है। इससे प्लांट से कारें सीधे मालगाड़ियों में लोड की जा रही हैं। काॅरिडोर के बाकी हिस्से का काम भी चल रहा है। दिसंबर 2026 तक तक पूरा प्रोजेक्ट तैयार करने का लक्ष्य है, ताकि काॅरिडोर की मालगाड़ियां सीधे डीएफसी काॅरिडोर पर चली जाएं। इसके लिए नूंह जिले में आर्बिटल रेल काॅरिडोर के धुलावट स्टेशन को डीएफसी के न्यू तावडू स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए रूट मैप तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर का काम चल रहा है। मुंबई में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट तक लगभग तीन से चार किमी का काम बाकी है। यह दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। हरियाणा आर्बिटल रेल काॅरिडोर से डीएफसी पृथला के नजदीक भी जुड़ेगा। धुलावट स्टेशन को डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर (डीएफसी) के न्यू तावडू स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इसका प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा गया है।
- वाईपी शर्मा, जीएम. डीएफसीसीआईएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें