फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गला दबाकर की थी महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम करने के बाद बिसरा जांच के लिए भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुशांतलोक थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम ट्रॉली बैग में मिले महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में सामने आया है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। शव को बिसरा जांच के लिए भेजा गया है।
मंगलवार को सुशांतलोक थाना पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम संबंधी औपचारिकताएं पूरी कीं। ट्राॅली बैग में शव मिलने के चार दिन बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि संभवत बीते बृहस्पतिवार को महिला का गला दबाकर हत्या की गई है। मृतका के शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में संभावना है कि महिला को बेहोश करके या नशीले पदार्थ का सेवन कराकर हत्या की गई।
विज्ञापन

गुरुग्राम पुलिस की दो टीमें महिला हत्या मामले में आरोपी की तलाश कर रही हैं। जिस स्थान पर ट्रॉली बैग मिला था, उसके आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। ऐसे में पुलिस के समक्ष आरोपी की तलाश करना चुनाैती बना हुआ है। सुशांतलोक थाना के निरीक्षक मनोज ने बताया कि महिला की हत्या करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। मंगलवार को शव का दाह संस्कार करा दिया गया है।

पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. दीपक माथुर ने बताया कि पोस्टमार्टम में किसी जहरीले पदार्थ के सेवन करने संबंधी कुछ सामने नहीं आया है। हालांकि बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। बिसरा रिपोर्ट से पता चल सकेगा कि महिला की हत्या करने से पहले उसे कोई नशीला पदार्थ या बेहोश करने की दवाई खिलाई गई थी या नहीं।
विज्ञापन


क्या है मामला:
सुशांतलोक थाना क्षेत्र में बीते शनिवार की शाम गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर नजदीक शिव नादर स्कूल के पास वाली सड़क किनारे ट्राॅली बैग में महिला का शव बरामद हुआ था। एक राहगीर ने पुलिस को ट्रॉली बैग से बदबू आने की सूचना दी थी। सूचना के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें