फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बादल छाने से सुहावना हुआ मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
29 से 31 मार्च के बीच हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। बृहस्पतिवार सुबह हल्की धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई लेकिन दोपहर करीब 12 बजे के बाद आसमान में बादल छा गए। इससे लोगों को तेज धूप और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया।


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। बदलते मौसम के कारण तापमान में हल्की गिरावट महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 29 मार्च से 31 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे मौसम और सुहावना होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, वायु गुणवत्ता की बात करें तो ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में एक्यूआई 226 और सेक्टर 51 में 296 दर्ज किया गया, जो मध्यम से खराब श्रेणी में आता है। विकास सदन से एक्यूआई का आंकड़ा जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें