फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गंगवानी माइनर में छोड़े जा रहे रसायन युक्त पानी की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ने लोगों की शिकायत पर उठाया था पनीर फैक्टरी से निकलने वाले पानी का मुद्दा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पिनगवां। खुवाजलिका गांव स्थित पनीर फैक्ट्री से गंगवानी माइनर में केमिकल युक्त पानी डालने से फसलों को नुकसान हो रहा है। इस संबंध में बीते बुधवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद पुन्हाना एसडीएम संजय कुमार ने जांच के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं।
बता दें कि खंड के रहपुआ गांव के लोग खेत में आ रहे केमिकल युक्त पानी से परेशान हैं। जहरीला पानी ख्वाजलिका गांव में बनी पनीर फैक्ट्री से छोड़ा जा रहा है, जिससे किसानों की हर साल मेहनत खराब हो रही है। किसानों ने बताया कि ख्वाजलिका गांव में पनीर फैक्ट्री चल रही है। वहां से केमिकल युक्त जहरीला पानी गंगवानी माइनर में छोड़ देते हैं जो खेतों में आ रहा है। इस वजह से उनकी फसल खराब हो रही है। ग्रामीणों ने पनीर फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे पानी की रोकथाम के लिए पहले ही बीडीपीओ को शिकायत दी थी जिसपर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगवानी माइनर में केमिकल युक्त पानी को डालने वाली फैक्ट्री की जांच के लिए बीडीपीओ, जनस्वास्थ्य विभाग और प्रदूषण विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। -संजय कुमार, एसडीएम पुन्हाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें