फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आज द्वारका एक्सप्रेसवे से हवाई अड्डे तक खुलेगी सुरंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे से हवाई अड्डे तक नई सुरंग ट्रायल के लिए 29 मई को तीन घंटे के लिए खोली जाएगी। ट्रायल सफल होने के बाद इसे खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे के माध्यम से हवाई अड्डे तक नई सुरंग खुलने जा रही है। 29 मई को 12 बजे से 3 बजे तक इसका प्रयोग कर सकते हैं। जयपुर, सोहना या एसपीआर से आ रहे हैं, तो हवाई अड्डे तक तेज और सुगम यात्रा के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे से होकर नई सुरंग का उपयोग करें।दिल्ली और गुरुग्राम के बीच ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे को बनाया गया है। 29 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे का 19 किमी हिस्सा हरियाणा में है, जिस पहले ही आम जनता के लिए खोला जा चुका है।
एक्सप्रेसवे का शेष 10 किमी का हिस्सा दिल्ली के शिवमूर्ति चौक से हरियाणा की सीमा तक है। यह निर्माणाधीन हिस्सा अब पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। इस हिस्से में 3.6 किमी का सेक्शन टनल और बाकी हिस्सा एलिवेटेड है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें