फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण की मार : मानेसर में 8 विकास कार्य ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेप-3 के चलते सड़क मरम्मत से लेकर निर्माण कार्यों पर लगी रोक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। बढ़ते प्रदूषण का असर अब शहर के विकास कार्यों पर भी दिखाई देने लगा है। हवा की खराब होती गुणवत्ता के चलते ग्रेप-3 के नियम लागू होने से मानेसर में 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली आठ से ज्यादा विकास परियोजनाओं का काम रोकना पड़ा है।
हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की इन परियोजनाओं में सड़क मरम्मत से लेकर नए निर्माण कार्य शामिल हैं। प्रशासन ने धूल उड़ने की आशंका को देखते हुए निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़े कार्यों पर रोक लगा दी है। इस रोक का असर मानेसर के सेक्टरों में चल रहे सड़क सुधार कार्यों पर भी पड़ा है। इसके अलावा सेक्टर-1 में बन रहा महिला हॉस्टल भी फिलहाल प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


करीब 11.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस हॉस्टल में 100 कमरे होंगे। तीन मंजिला इमारत डेढ़ एकड़ जमीन पर तैयार की जा रही है। इसमें पार्किंग, मेस, कॉमन रूम और खेलकूद की सुविधाएं भी मिलेंगी। इस हॉस्टल को अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसका फायदा आईएमटी मानेसर में काम करने वाली महिलाओं को मिलेगा, जिन्हें सुरक्षित रहने की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


एचएसआईआईडीसी के कार्यकारी अभियंता यशस्वी वर्मा ने बताया कि ग्रेप-3 के चलते परियोजनाओं का काम बंद कराया गया है। निर्माण कार्य 20 नवंबर तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल प्रदूषण से राहत मिलने का इंतजार है, क्योंकि हवा की गुणवत्ता सुधरने के बाद ही इन विकास कार्यों को दोबारा रफ्तार मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें