फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये वापस नहीं देने पर साथियों के साथ मिलकर रची थी अपहरण की साजिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा मानेसर की पुलिस ने दो युवकों का अपहरण करके पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में तीसरे आरोपी को हिसार के माॅडल टाउन से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहतक के उत्तम विहार निवासी मयंक (19) के रूप में हुई है। आरोपी 12वीं पास है।
आरोपी मयंक से पूछताछ में सामने आया कि उसने मामले में पीड़ित राहुल को करीब दाे लाख रुपये दिए हुए थे। आरोपी मयंक ने राहुल से अपने दो लाख रुपये वापस लेने के लिए अपने अन्य साथी आरोपी दानिश व रियान के साथ मिलकर राहुल का अपहरण करके रुपये वापस लेने की योजना बनाई। योजना के अनुसार 6 दिसंबर 2025 को आरोपी मयंक दोनों साथियों राहुल व कृष्णा को अपने साथ उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा ले गया था। वहां पर मयंक ने अपने अन्य दो साथियों दानिश व रियान के माध्यम से राहुल व कृष्ण का अपहरण करवाया था। इसके बाद दोनों युवकों राहुल व कृष्ण को गुरुग्राम लाकर परिजनों से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। रोहतक निवासी राहुल के परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा मानेसर की पुलिस ने दो आरोपियों अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के बकलपुर गांव निवासी दानिश और दिल्ली के ओखला नगर निवासी रियान को 7 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी मयंक को सोमवार को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी मयंक से पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें